तीन नायब तहसीलदारों को नोटिस
आजमगढ़, जून 19 -- आजमगढ़। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जन सुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में विभिन्न विभागों द्वारा स्पेशल क्लोजर की संख्या ज्यादा होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में यदि किसी अधिकारी द्वारा गलत रिपोर्ट लगाना पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अभियंता विद्युत पंचम के मीटिंग से बिना बताए अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत डिफाल्टर होने पर लालगंज पूर्ति निरीक्षक, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पिछड़ा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.