रुद्रपुर, जून 3 -- सितारगंज। मेले के पास से बाइक चोरी हो गई। इस्लामनगर निवासी नईम ने बताया कि 29 मई को वह गांव पंडरी में लगे लौसारी बाबा मेला देखने गया था। वहां उसने उसी गांव निवासी अपने रिश्तेदार अख्तर के घर के बाहर बाइक खड़ी की थी। जब वह वापस लौटा तो बाइक नहीं मिली। आरोप है कि पार्किंग ठेकेदार राजा, नईम, रईस सहित पांच लोगों ने उसकी बाइक चोरी कर ली। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- तीन नामजद समेत पांच पर बाइक चोरी का मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...