तीन नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी
पलामू, जुलाई 16 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के लुंबा-सतबहिनी पंचायत भवन के समीप कोयल नदी से बुधवार की शाम में बरामद युवक का दफनाया हुआ शव मामले में पुलिस ने तीन नामजद एवं तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ चिरंजीव मंडल देर रात घटनास्थल पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकात करने के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि मृतक सचिन कुमार साव की मां के आवेदन पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने सचिन को फोन कर घर से बुलाया, फिर कोयल नदी ले जाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से नदी की बालू में गड्ढा खोदकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.