मथुरा, फरवरी 17 -- जग प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामी को गोस्वामी समुदाय की महिलाओं द्वारा कॉरिडोर के मामले से अलग रहने के हिदायत देते हुए जान से मारने और घर में आग लगाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मंदिर की हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी के द्वारा मिली तहरीर के आधार पर अंकित गोस्वामी पुत्र गोवर्धन गोस्वामी, गोवर्धन गोस्वामी पुत्र श्रीगोपाल गोस्वामी, रेनू गोस्वामी सहित 15 अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में अपनी जांच प्रारंभ कर दी है। दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि रविवार दोपहर को दिनेश गोस्वामी के घर म...