बिहारशरीफ, नवम्बर 11 -- तीन नाबालिग पॉकेटमारों को पकड़ पुलिस को सौंपा शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बच्चा गिरोह के तीन पॉकेटमारों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पकड़े गये नाबालिगों में 10 साल की दो बालिकाएं और एक बालक शामिल है। शहर के कटरा चौक के समीप पॉकेटमारी के शिकार हुए युवक ने तीनों की पहचान कर ली और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिला लोक शिकायत में कार्यरत चितेरा गांव निवासी मृत्यंजय कुमार ने बताया कि उन्हीं के परिवार की पॉकेट मारी गयी है। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई है। सदर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि बच्चों से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.