मुंगेर, फरवरी 16 -- बरियारपुर। तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव के तीसरे दिन का कार्यक्रम रंगारंग प्रस्तुतियों से सजी रही। शुरुआत थिएटर मूवमेंट कटक की आकर्षक नृत्य प्रस्तुति से हुई। कलाकारों ने अपनी सधी हुई अभिव्यक्ति और तालबद्ध प्रस्तुतियों से दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की। इसके बाद सत्या नाट्य एवं नृत्य संस्थान द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने उत्साह का वातावरण बना दिया। असम के शिवसागर से आए कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक विविधता की सुंदर झलक प्रस्तुत की। नृत्य प्रस्तुतियों के बाद नाटकों का मंचन आरंभ हुआ। कला निकेतन धनबाद ने मरघट की औरत नाटक का प्रभावशाली मंचन किया, जिसमें सामाजिक यथार्थ को सशक्त ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके बाद एंटीक इंडियंस धनबाद द्वारा धर्मांतरण नाटक का मंचन किया गया। गंभीर विषय वस्तु और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.