नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- क्रिकेट के मैदान पर पला एक लड़का एक दिन खाकी वर्दी में नजर आया। लोग चौंक गए। पर हैदराबाद के कार्तिक मदीरा के लिए यह फैसला अचानक नहीं था। यह सालों की मेहनत का नतीजा था। इसके पीछे तीन नाकामियां थीं और एक जिद थी जो कभी नहीं टूटी। कार्तिक का बचपन क्रिकेट के मैदान पर बीता। अंडर 13 से अंडर 19 तक वे अलग-अलग स्तर पर खेले। यूनिवर्सिटी की टीम में भी उन्होंने जगह बनाई। लोग उन्हें आगे का सितारा मानने लगे थे। पर जिंदगी ने उनके लिए कोई और पिच तैयार कर रखी थी।इंजीनियर बने पर मन कहीं और था पढ़ाई में भी कार्तिक किसी से पीछे नहीं थे। उन्होंने जेएनटीयू से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की डिग्री ली। फिर एक नौकरी पकड़ी। वह नौकरी सिर्फ छह महीने चली। रिपोर्टों के मुताबिक चोट और कुछ निजी वजहों ने क्रिकेट का रास्ता मुश्किल कर दिया था। नौकरी क...