मोतिहारी, फरवरी 21 -- पहाड़पुर। पहाड़पुर पुलिस ने विभिन्न गावों में छापेमारी कर तीन नशेबाज व एक कांड के अभियुक्त को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नशेबाजों में जगदीशपुर थाना निवासी समल राम, अनुज कुमार व दिनेश महतो शामिल है। वही कांड के प्राथमिकी अभियुक्त पहाड़पुर थानाक्षेत्र के सरेया बारवा टोला गांव निवासी प्रकाश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।छापेमारी टीम में एसएचओ श्री कुमार,एसआई विवेक कुमार सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.