समस्तीपुर, मार्च 20 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र के किशनपुर चौक के समीप पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। इस संबंध में एसआई विष्णुदेव सिंह ने पुलिस बल के साथ किशनपुर में छापेमारी कर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिमरिया भिंडी गांव निवासी रघुवीर कुमार, कपिल कुमार सिंह एवं संजीत कुमार पासवान को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तीनों व्यक्ति नशे की हालत में सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचा रहे थे। सभी को हिरासत में लेकर उनका मेडिकल जांच कराया गया, जिसमें नशे की पुष्टि हुई। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए तीनों को न्यायिक हिरासत में गुरुवार को भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...