दरभंगा, अप्रैल 25 -- शेष नारायण झा,केवटी। वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने नशेड़ियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पथरा गांव से शिव पासवान तथा रनवे पुरानी टोल चौक से पैगंबरपुर के अरुण कुमार राम और दीपक कुमार को पकड़कर थाना लाकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। इसमें शराब के नशे होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने सभी को विधिवत गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश के लिए भेज दिया। दो वारंटी गिरफ्तारकेवटी। स्थानीय पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत दो आजमानतीय वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- संध्या गश्ती में आठ शराबी गिरफ्तार, भेजे गए जेल गिरफ्तार वारंटियों में चमरजाना गांव के राजन यादव एवं शम्भु यादव हैं। पुल...