बागपत, अप्रैल 5 -- खैला निवासी गजे पुत्र कर्मवीर ने बताया कि देर शाम वह अपने नलकूप का ताला लगाकर घर वापस आ गया था। रविवार की सुबह जब वह खेत पर पहुंचा, तो नलकूप का ताला टूटा मिला। उससे से स्टार्टर, कट आऊट, बिजली के तार चोरी मिले। वहीं, चोरों ने गांव के ही रामसिंह और चन्द्र पाल के नलकूपों को भी खंगाला। चोर इन दोनों किसानों के नलकूपों से भी हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी चांदीनगर अतर सिंह ने बताया कि तीन नलकूपों में चोरी की जानकारी मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करते हुए घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.