फतेहपुर, मई 6 -- फतेहपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा चलाए जाने वाले अभियान के तहत खाद्य तेल एवं घी के विभिन्न ब्राण्डो के तीन नमूनें एकत्र किए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश दीक्षित के नेतृत्व में विभागीय टीम ने बुलट चौराहा स्थित मेट्रो सिटी मार्ट से पतंजलि ब्रांड का सरसों के तेल, गाय का घी तथा यश मार्ट रिलायंस रिटेल लिमिटेड से सरसों का तेल का नमूना एकत्र किया। बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी। टीम में बीएस कुशवाहा, धीरज दीक्षित, दिनेश चन्द्र, अनुराधा कुशवाहा, देवेश मिश्रा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गुणवत्ता जांच को लिया खाद्य तेल का नमूना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...