तीन नए विश्वविद्यालय का खर्च कौन उठाएगा? MP में RGPV को बांटने और पहचान बदलने पर भड़की कांग्रेस, पूछे अहम सवाल
भोपाल, सितम्बर 2 -- मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने राज्य शासन के अंतर्गत संचालित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) का पुनर्गठन करते हुए इसे तीन हिस्सों में बांटने और इसके नाम से पूर्व प्रधानमंत्री का नाम हटाने को मंजूरी दे दी है। इस बात का फैसला मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। जिसके बाद कांग्रेस राज्य सरकार के इस फैसले को लेकर बुरी तरह भड़क गई है और उसने इसे नाम बदलने की राजनीति बताया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस फैसले को भाजपा की कुंठा बताते हुए राज्य सरकार से विवि के पुनर्गठन को लेकर कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा, भाजपाइयों का कुंठित कुनबा, स्वर्गीय राजीव जी का नाम हटा सकता है लेकिन, उनका योगदान नहीं मिटा सकता। इस बारे में एक पोस्ट शेयर करते हुए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.