लखनऊ, अगस्त 6 -- यूपी में तीन नए निजी विश्वविद्यालयों के संचालन को हरी झंडी दे दी गई है। गुरुवार को उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने प्रायोजक संस्थाओं को संचालन प्राधिकार पत्र सौंपा। गाजियाबाद, कानपुर व फतेहपुर में निजी विश्वविद्यालय खुलने से उच्च, तकनीकी व कृषि शिक्षा का विस्तार होगा।उच्च शिक्षा मंत्री ने गाजियाबाद में अजय कुमार गर्ग विश्वविद्यालय के संचालन के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग सोसाइटी गाजियाबाद के सचिव, कानपुर के बिल्हौर में महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय के संचालन के लिए स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती चैरिटेबल ट्रस्ट दिल्ली के सचिव और फतेहपुर में ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय के संचालन के लिए एंग्लो संस्कृत कॉलेज फतेहपुर के अध्यक्ष को आधिकारिक संचालन पत्र सौंपा। उन्होंने कहा क...