तीन नए केंद्रों का विकल्प 23 हजार अभ्यर्थियों ने चुना
नई दिल्ली, मई 21 -- संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने गुरुवार को बताया कि परीक्षा केंद्रों पर भीड़भाड़ को कम करने के लिए बनाए गए तीन नये परीक्षा केंद्रों का विकल्प 23 हजार से अधिक सिविल सेवा अभ्यर्थियों ने चुना है। आयोग ने बताया कि भुवनेश्वर, कानपुर और मेरठ में नये केंद्र बनाए जाने के बाद सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए कुल परीक्षा केंद्रों की संख्या 80 से बढ़कर 83 हो गई है। यूपीएससी के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अभ्यर्थियों के लिए अधिक सुविधाजनक और सुलभ बनाना है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य केंद्रीय सेवाओं में भर्ती के लिए यूपीएससी द्वारा हर साल तीन चरणों- प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की जाती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.