संभल, मई 10 -- बनियाठेर थाना क्षेत्र के सराय सिकंदर गांव में शनिवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से गांव में सनसनी फैल गई। युवक गांव की मढ़ी पर अचेत अवस्था में मिला था। परिजन उसे इलाज के लिए कई अस्पतालों में लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार ने गांव के ही तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। बनियाठेर थाना क्षेत्र के सराय सिकंदर निवासी राजेश कुमार (27) पुत्र स्वर्गीय गुलाब सिंह गांव में सोलर प्लांट से आटा चक्की चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे गांव के ही तीन युवक राजेश को अपने साथ बुलाकर ले गए थे। आरोप है कि चारों ने गांव की मढ़ी पर बैठकर शराब पी। देर शाम तक जब राजेश घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.