तीन दोस्तों पर चाकू से हमले के मामले में एक गिरफ्तार
बुलंदशहर, जून 13 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव उस्मापुर में जमीन के विवाद को लेकर दबंगों ने शुक्रवार शाम तीन दोस्तों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गांव उस्मापुर निवासी विवेक सिंह पुत्र जगवीर का कुछ लोगों से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। शुक्रवार शाम विवेक अपने दोस्त नितिन और माधव के साथ गांव में लगे सरकारी नल पर पानी पी रहा था। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के मनीष, अमित और करन वहां पहुंच गए और जमीन की रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- तीन दोस्तों पर चाकू से हमले के मामले में एक गिरफ्तार कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया मुख्य आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.