बागपत, मार्च 3 -- रमाला। असारा गांव के लिए दो मार्च की शाम कभी न भूलने वाला दर्द बन गई। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर एलम कस्बे के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनका तीसरा साथी साहुल गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के लिए उसे मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। इस तरह तीनों पक्के दोस्तों की जीवन-डोर एक ही दिन टूट गई। बताया जाता है कि तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खुशियों से भरी राह पलभर में सन्नाटे में बदल गई। मोइन, मोइन खान और साहुल तीनों की दोस्ती गांव में मिसाल मानी जाती थी। ग्रामीणों ने बताया कि साथ पढ़ना, साथ घूमना और सपनों को साथ बुनना उनकी पहचान थी। नियति ने ऐसा वार किया कि तीनों की सांसें एक साथ...