भभुआ, फरवरी 18 -- हथियार और गोली छुपाकर रखने वाले बदमाश की पहचान कर रही पुलिस बोले एसडीपीओ, चैनपुर थाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस कर रही है जांच भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रमौली गांव के पास पहाड़ी से तीन देसी कट्टा और चार गोली पुलिस ने बरामद किया है। एसडीपीओ मनोरंजन भारती ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना पर चैनपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में गयी पुलिस टीम ने रमौली गांव के पास पहाड़ी के पास से झोला में छुपाकर रखी दो कारतूस व दो खोखा तथा तीन देसी कट्टा गए तीन देशी कट व दो जिन्दा गोली व दो खोखा बरामद किया। चैनपुर थाने में हथियार और गोली बरामदगी के मामले में पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। एसडीपीओ ने बताया कि पहाड़ी के पास किसी बदमाश द...