तीन देशों की गुजारिश और 5 दिन के लिए बख्शी जिंदगी, कैसे हिट लिस्ट से हटे ईरान के ये दो टॉप नेता
तेहरान, मार्च 27 -- अमेरिका और इजरायल ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची और संसद के स्पीकर मोहम्मद गालिबाफ को हिट लिस्ट से हटा दिया है। इन लोगों को 4 से 5 दिन के लिए हिट लिस्ट से इस उम्मीद के साथ हटाया गया है कि ईरान के साथ कोई संधि हो सकेगी। जानकारी मिली है कि इस जंग में मध्यस्थता कराने में जुटे तीन इस्लामिक देशों पाकिस्तान, तुर्की और मिस्र ने अमेरिका और इजरायल से इसकी अपील की थी। इन देशों का कहना था कि यदि इन लोगों को भी मार दिया गया तो फिर ईरान के साथ कूटनीतिक वार्ता करके जंग का हल निकालने का विकल्प खत्म हो जाएगा। कहा जा रहा है कि इस अपील के बाद ट्रंप प्रशासन और नेतन्याहू ने 5 दिन के लिए मोहलत दी है। दोनों नेताओं को इस अवधि में हिट लिस्ट से बाहर रखा जाएगा। उन्हें मारने के कोई प्रयास नहीं होंगे। इस अवधि के बीच यदि कोई डील नहीं हो सकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.