अलीगढ़, मार्च 26 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अष्टमी और नवमी को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मगर, शहर के ज्योतिषाचार्यों में स्पष्ट रूप से नवमी शुक्रवार को मनाए जाने का मत है। ऐसे में नवमी पर तीन शुभ संयोग भी बन रहे हैं। इन योगों में माता रानी की पूजा विशेष फलदायी होगी। ज्योतिषाचार्य पं. ह्रदय रंजन शर्मा ने बताया कि 26 मार्च दोपहर 11:49 से नवमी तिथि लगेगी, जो की 27 मार्च सुबह 10:07 तक मान्य होगी। उदया तिथि के हिसाब से चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी शुक्रवार पुनर्वसु नक्षत्र अतिगंड योग कौलव करण के सुखद संयोग में मनाई जाएगी। व्रत रखने वाले लोग अष्टमी गुरुवार वाले दिन व्रत रखेंगे। इस दौरान सुकर्मा योग रात में 10:10 से लेकर अगले दिन सुबह तक, सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6:17 से लेकर दोपहर 3:24 तक व रवि योग पूरे दिन रहेगा। वैदिक ज्योतिषि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.