बांदा, जनवरी 4 -- बांदा। शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र नजर बाग में शनिवार की रात चोर तीन दुकानों का ताला तोड़कर लाखों का सामान व कैश ले गए। सुबह व्यापारी दुकान पहुंचे तो ताले टूटे मिले व सामान तथा रुपये गायब मिले। विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंदकर विरोध प्रदर्शन किया। नगर कोतवाल व सीओ पहुंचे और मौके की जांच की। जल्द चोरी के खुलासे का भरोसा दिया। इसके बाद व्यापारियों ने दुकानें खोलीं। व्यापारियों ने यहां रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की। व्यापारी नेता कमलेश गुप्ता ने बताया कि यहां चौकीदार का पहरा रहता है, पर वह बिना बताए चला गया। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाब पोश चोर कैद हो गए हैं। पीड़ित दुकानदार जितेन्द्र सिंधी, भारत गुटखा के अशोक गुप्ता व श्रीनारायण ने जल्द खुलासे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.