कानपुर, फरवरी 2 -- चकेरी, संवाददाता। अहिरवां में चोरों ने दुकान की छत की जाली और टिनशेड तोड़कर अंग्रेजी शराब के ठेके, हार्डवेयर और सब्जी की दुकान से लगभग ढाई लाख की चोरी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। अहिरवां के दोराहा में अंग्रेजी शराब की दुकान है। दुकान के सेल्समैन सुरजन सिंह ने बताया कि बीते रविवार को वह दुकान बंद कर घर चले गये थे। जिसके बाद देर रात चोर दुकान की छत में लगी लोहे की जाली काटकर नीचे उतरे और डेढ़ लाख रुपये तथा तीन से चार गत्ते शराब लेकर चले गये। वहां से 20 मीटर दूरी पर गुलाब प्रजापति की सब्जी की दुकान के ऊपरी हिस्से में लगी टिन शेड का पेंच खोलकर चोर नीचे उतरे और लगभग नौ हज़ार लेकर भाग निकले। उसके आगे चोर संजय कुशवाहा की हार्डवेयर की दुकान के ऊपर लगी सीमेंट की चादर तोड़कर गुल्लक में रखे 15 हज़ार रुपये समेत करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.