औरंगाबाद, फरवरी 26 -- नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर दाउदनगर में गुरुवार को औषधि विभाग की दो सदस्यीय टीम ने छापेमारी की। इसमें औषधि निरीक्षक संजय कुमार और हरेराम सिंह शामिल थे। दाउदनगर में अमेज हेल्थ केयर, काशी मेडिकल हॉल और प्रेम मेडिकल हॉल की जांच की गई। जांच के दौरान तीनों दुकानों की अनुज्ञप्ति वैध पाई गई। सहायक औषधि नियंत्रक अशोक कुमार आर्य ने बताया कि काशी मेडिकल हॉल और अमेज हेल्थ केयर में दवाओं के रखरखाव में अनियमितता पाई गई। काशी मेडिकल हॉल में ऑक्सीटेन दवा फ्रिज के बाहर मिली जिसके कारण उसकी गुणवत्ता प्रभावित होने की बात कही गई। इसमें 75 एम्पुल दवा को जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही नौ प्रकार की दवाओं का क्रय विपत्र प्रस्तुत नहीं करने पर इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई। दवा से संबंधित क्रय विपत्र की मांग की गई लेकिन वह प्रस्तुत नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.