भदोही, अप्रैल 30 -- चौरी। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है। सक्रिय हुआ चोर गिरोह अब दुकानों को निशाना बनाने लगा। थाना क्षेत्र के भकोड़ा गांव स्थित तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोर करीब पांच लाख का सामान उठा ले गए। पीड़ित दुकानदारों ने थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीफ दे दी है। बताया जाता है कि भगोड़ा मोड़ के पास बुधवार की देर रात चोर तीन दुकानों का ताला तोड़कर लाखों का सामान उठा ले गए। सुबह लोग दुकान के पास पहुंचे तो ताला टूटा देख हैरान रह गए। दुकानदारों ने बताया कि हम लोग रात्रि में दुकान बंद कर घर सोने के चले गए थे। यह भी पढ़ें- पोखरैरा में तीन दुकानों से लाखों की चोरी इस बीच देर रात अज्ञात चोर तीनों दुकानों में घुसकर लाखों का सामान उठा ले गए। चोरी का मामला संज्ञान में आते हैं पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

ह...