गुड़गांव, दिसम्बर 4 -- गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में ठंड लगातार बढ़ रही है। बुधवार की रात 12 साल में सबसे अधिक सर्द रही। शहर का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने गुरुग्राम के लिए शुक्रवार को शीतलहर और घने कोहरे (धुंध) का येलो अलर्ट जारी किया है। इस साल 3 दिसंबर 2025 को शहर का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 3 दिसंबर 2012 को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इसके बाद से तीन दिसंबर को तापमान 8.1 डिग्री से लेकर 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, गुरुवार को न्यूनतम तापमान में बुधवार के मुकाबले 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड और धुंध से मुश्किलें बढ़ीं गुरुवार को भी सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.