तीन दिवसीय हॉकी खेल प्रतियोगिता का समापन
सराईकेला, जून 20 -- खरसावां। कुचाई प्रखंड के रोलहातु पंचायत अंतर्गत सीकरामबा गांव में आयोजित तीन दिवसीय हॉकी खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। समारोह में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मुंडा, विशिष्ट अतिथि मुन्ना सोय, राहुल सोय और कल्याण पुरती उपस्थित हुए। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में स्थानीय और आसपास की कई टीमों ने हिस्सा लिया। जहां खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर विजेता टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। मौके पर खेल प्रेमी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।मुख्य अतिथि मुंडा ने विजेता और उपविजेता टीमों को बधाई देते खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.