सीवान, अगस्त 23 -- सिसवन। प्रखंड क्षेत्र के सरकारी पॉलिटेक्निक कालेज बावनडीह में विद्यार्थियों को आधुनिक एवं उभरती तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय हैण्डस आन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को हो गया। यह कार्यक्रम विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के कौशल विकास और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अत्याधुनिक तकनीकों पर विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को तकनीकों की कार्यप्रणाली के साथ-साथ उनके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी भी दी गई । प्राचार्य प्रवीण पचौरी ने बताया कार्यक्रम का संचालन सुजीत कुमार पटेल, शशि भूषण कुमार, डॉ. दीपक कुमार सिंह, प्रणव कुमार निराला एवं प्रशांत कुमार द्वारा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...