सहारनपुर, अप्रैल 22 -- सहारनपुर, संवाददाता। अंबाला रोड स्थित ज्ञान कलश इंटरनेशनल स्कूल क्रिकेट ग्राउंड पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट कैंप का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। 19 अप्रैल से शुरू हुए इस कैंप में जिले के चयनित खिलाड़ियों को तकनीकी और फिटनेस से जुड़ा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर एसडीसीए पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-23 बॉलिंग कोच वकार अहमद, फिटनेस ट्रेनर इसरार अजीम खान तथा कोच मोहम्मद सैफ को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। तीन दिनों तक चले इस कैंप में खिलाड़ियों को आधुनिक क्रिकेट तकनीक, मैच सिचुएशन, स्किल डेवलपमेंट और फिटनेस के विभिन्न पहलुओं पर गहन प्रशिक्षण दिया गया। कोच मोहम्मद सैफ़,वकार अहमद और इसरार अजीम खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.