भागलपुर, अप्रैल 28 -- गोराडीह संवाददाता प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, फुलवरिया भागलपुर में सत्र 2024-26 (द्वितीय वर्ष) के प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय हस्तकला कार्यशाल संपन्न हो गया। कार्यशाला में कला और शिल्प विशेषज्ञ आशा अग्रवाल और सुप्रिया शर्मा ने प्रशिक्षुओं को मंडला आर्ट, कपड़ा चित्रकारी, गुलदस्ता चित्रकारी और बोतल चित्रकारी जैसी रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला के अंतिम दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को संस्थान की प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुहानी शुभम ने पुरस्कृत किया। कार्यशाला को सफल बनाने में व्याख्याता नीरज कुमार, बबीता कुमारी, निमित्त कुमारी, लाल सत्यपाल और नन्द किशोर कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों को मिली उद्योग जगत की बारीकियों की समझ
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.