कटिहार, मार्च 18 -- कटिहार। निज संवाददाता अध्यात्म चेतना मंच द्वारा तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव 2026 का आयोजन बिनोदपुर स्थित अग्रसेन भवन में 1 अप्रैल से किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए सचिव विजय अग्रवाल अधिवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर 551 विशाल ध्वज शोभा यात्रा निकाली जाएगी। 48 घंटे की अखंड ज्योत, हनुमान रसोई,सामूहिक सुंदरकांड पाठ, भजनों की अमृत वर्षा का भी आयोजन होगा। बताया कि कोलकाता के भजन गायक सौरभ शर्मा और नेहा गर्ग को आमंत्रित किया गया है। संस्था के सभी सदस्य तैयारी में जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...