कटिहार, मार्च 31 -- कटिहार निज संवाददाता अध्यात्म चेतना मंच द्वारा बिनोदपुर स्थित अग्रसेन भवन में 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारी में संस्था के सभी सदस्य जुटे हुए हैं। संस्था के सचिव विजय अग्रवाल अधिवक्ता ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि 1 अप्रैल को पूजा प्रारंभ होगी तथा 2 अप्रैल को सुबह 10 बजे ध्वज पूजन एवं 11 सामूहिक सुंदरकांड का पाठ तथा संध्या में कोलकाता से आए भजन गायक नेहा गर्ग और सौरभ शर्मा द्वारा भजनों की अमृत वर्षा होगी। 3 अप्रैल को दोपहर 1 बजे 551 ध्वज के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने भक्तजनों और श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में निर्धारित समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...