मुजफ्फरपुर, सितम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, वसं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनर तले जिले के बैंककर्मियों ने पंजाब नेशनल बैंक के अघोरिया बाजार स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के सामने गुरुवार को प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन उन्होंने अगले सप्ताह बुलाई गई तीन दिवसीय हड़ताल के समर्थन में किया। यूएफबीयू, मुजफ्फरपुर के उप सचिव पंकज ठाकुर ने बताया कि पांच दिनी कार्यदिवस को लेकर देशभर के बैंककर्मियों और अधिकारियों के संगठनों ने इस महीने की 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन के बंद का आह्वान किया है, क्योंकि केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक तौर पर मांग को स्वीकार तो कर लिया है, लेकिन इसे लागू करने में हीलाहवाली कर रही है। यह भी पढ़ें- हड़ताल से पहले रविवार को खुली रहेगी सभी बैंक शाखाएं वहीं, यूएफबीयू के जिलाध्यक्ष एसएन सिंह ने कहा कि बैंककर्मी अब केवल आश्वासन...