तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में नहीं जुटे मरीज
कन्नौज, जून 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड मुख्यालय सभागार में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाया गया था, लेकिन शिविर में अपेक्षित संख्या में मरीज नहीं पहुंच सके। दूसरे दिन जहां पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा, वहीं अंतिम दिन मंगलवार को भी महज 10 लोग ही जांच और उपचार के लिए पहुंचे। शिविर में चिकित्सकों की टीम, स्वास्थ्यकर्मी तथा आवश्यक जांच उपकरण मौजूद रहे, लेकिन लोगों की कम भागीदारी के कारण शिविर का लाभ सीमित लोगों तक ही पहुंच सका। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर की जानकारी विभिन्न माध्यमों से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया था, फिर भी ग्रामीणों और आम नागरिकों की उपस्थिति बेहद कम रही। यह भी पढ़ें- प्रचार के अभाव में फीका पड़ा जन कल्याण शिविर, कुर्सियां खाली नजर आईं मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.