बदायूं, मई 19 -- शहर के मदर एथीना स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। डायरेक्टर चयनिका सारस्वत ने स्काउटिंग को जीवन बदलने वाला संस्कार व कर्तव्यबोध, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और मानव सेवा की भावना विकसित करने का माध्यम बताया। प्रधानाचार्य पवित्रा यादव ने कहा कि सच्चा स्काउट विपरीत परिस्थितियों में भी दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता है। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने स्काउट की वर्दी को देशभक्ति, अनुशासन और सदाचार का प्रतीक बताया। गाइड कैप्टन ज्योति सक्सेना और स्काउट मास्टर विपिन सक्सेना ने प्रशिक्षण दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...