संभल, अगस्त 23 -- नगर के एफआर इंटर कालेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक स्काउट गाइड के निर्धारित कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। अंतिम दिन छात्र-छात्राओं को टेंट बनाना स्काउट सलामी, टेंट रख रखाव आदि के विषय में प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशफाक भारती ने अलग-अलग टोलियों के स्काउट और गाइड से सलामी लेते हुए परिचय प्राप्त किया। अशफाक भारती ने अपने छात्र जीवन के स्काउट कैंपों का जिक्र करते हुए बताया कि स्काउट- गाइड समाज में नि:स्वार्थ सेवा का कार्य करते हैं एवं अनुशासन की मिसाल है। प्रधानाचार्य वसीम उद्दीन ने कहा कि जो कुछ भी स्काउट गाइड के प्रशिक्षण के दौरान सीखा है वह अपनी निजी जिंदगी में अपने समाज और देश की से...