रामपुर, मार्च 1 -- रामलीला पब्लिक इंटर कॉलेज में चल रहें तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर के आयोजन का शनिवार को समापन हुआ। विद्यालय प्रबन्धक सुभाष चन्द्र अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य कमल कुमार आर्य ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई टोलियों का निरीक्षण किया साथ ही उन्हें महत्त्वपूर्ण सुझाव दिये और छात्र एवं छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्काउट वर्ग में प्रथम स्थान सरदार बल्ल्भ भाई पटेल,द्वितीय स्थान महात्मा गांधी टोली एवं तृतीय स्थान पर चन्द्रशेखर आजाद एवं गाइड वर्ग में प्रथम स्थान पर मीरा बाई टोली, द्वितीय स्थान पर रानी दुर्गावती एवं तृतीय स्थान पर सावित्री बाई टोली रही। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य जय प्रकाश त्यागी एवं विद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन कमिश्नर जीतू कुमार ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.