दुमका, अप्रैल 27 -- दलाही, प्रतिनिधि।मसलिया प्रखंड क्षेत्र के गुमरो पंचायत के निलकोठी और सिरमाकाजल गांव में आयोजित तीन दिवसीय सूर्याहु पूजा का विधिवत समापन रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर व्रतियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार के कल्याण की कामना की। पूजा में मुख्य यजमान के रूप में लक्ष्मण महतो और पंचानन्द महतो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं व्रतियों में सुमेश्वर महतो, सुबोल महतो, रामू सिंह, मुन्ना सिंह, बिष्णु सिंह, मिठू देवी, सुनीता देवी, सरिता देवी, रीता देवी और सुषमा देवी सहित कई श्रद्धालु शामिल रहे। पूरे आयोजन में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- नेम निष्ठा के साथ ओझाडीह गंडा में सूर्याहु पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.