कानपुर, मई 16 -- मंगलपुर, संवाददाता। झींझक स्थित श्री धुन्नू सिंह किड्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने मैजिक शो, जुंबा डांस एवं संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। झींझक स्थित कॉलेज में तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा। समर कैंप के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ। यह भी पढ़ें- विद्या विकास पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बिखेरे कला के रंग समापन अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रा...