धनबाद, मई 22 -- धनबाद। किड़्स गार्डेन स्कूल हीरापुर धनबाद में शनिवार को तीन दिवसीय समर कैंप का समापन हुआ। समर कैंप के अंतिम दिन बच्चों ने जमकर मस्ती की। बच्चों ने चाक पर उंगलियां फेरते हुए मिट्टी का बर्तन बनाया। छोटे बच्चों ने फ्रूट सलाद बनाया। पेंटिंग प्रतियोगिता में एक से बढ़कर एक आकृति बनाई। मौके पर प्राचार्य एसके सिन्हा, कोकोली, गणेश, निरंज, नेहा, श्रमिष्ठा समेत अन्य शिक्षक सक्रिय रहे। यह भी पढ़ें- समर कैंप से होगा विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक और रचनात्मक कौशल का विकास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...