तीन दिवसीय समर कैंप का विद्या मंदिर में समापन
बगहा, मई 23 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित त्रिदिवसीय समर कैंप का समापन शनिवार को उत्साह एवं उल्लास के वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की आचार्य एवं अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। समर कैंप के अंतिम दिन छोटे-छोटे भैया बहनों ने विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने डंबल योग का अभ्यास किया। वहीं फायरलेस कुकिंग गतिविधि के अंतर्गत स्वादिष्ट सैंडविच बनाना सीखा। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओ ने नृत्य सीखा तथा तरणताल का आनंद भी लिया। पूरे कार्यक्रम में भैया बहनों का उत्साह देखने योग्य था।विद्यालय के प्रधानाचार्य फणीश्वर नाथ ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- संगीत के प्रति रुच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.