तीन दिवसीय संस्कार शिविर का समापन, बच्चों ने सुनाए देशभक्ति गीत व कविताएं
शामली, मई 14 -- शामली। भारत विकास परिषद मानव शाखा द्वारा महर्षि दयानंद बाल विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय संस्कार शिविर का गुरूवार को समापन किया गया। शिविर में बच्चों को महापुरुषों के जीवन, संस्कार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं योग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। गत 12 से 14 मई तक चले इस संस्कार शिविर का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष अशोक कोरियर, स्कूल की संरक्षिका मीरा वर्मा एवं कार्यक्रम संयोजिका वीना अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिविर के दौरान बच्चों को महापुरुषों की जीवनी, देशभक्ति गीत, कविता, कहानी तथा योग की मूलभूत जानकारी दी गई। समापन अवसर पर बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएं एवं प्रेरणादायक कहानियां प्रस्तुत कीं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.