पूर्णिया, मार्च 1 -- हरदा, एक संवाददाता। नगर प्रखंड के ठाकुर स्थान सतकोदरिया प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय संतमत सत्संग सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। तीन दिनों तक चले इस आध्यात्मिक आयोजन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और सत्संग का लाभ उठाया। मुख्य वक्ता संत परमानंद बाबा ने अपने प्रवचन में कहा कि आत्मा अमर है और मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ है। 84 लाख योनियों से गुजरने के बाद मनुष्य जन्म प्राप्त होता है, इसलिए इसे सार्थक बनाना ही जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्संग मनुष्य को सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है और गुरु ही आत्मा व परमात्मा का सच्चा ज्ञान कराते हैं। प्रवचन के दौरान भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि अवतार स्वरूप होने के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.