पूर्णिया, जनवरी 22 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के दीवानगंज बिलरिया श्रीनगर स्थित महर्षि मेंही हृदयधाम में 16वें वार्षिक संतमत सत्संग अधिवेशन का आयोजन होगा। इस महाधिवेशन की पूर्व तैयारियों को लेकर बुधवार को संतसंग आश्रम परिसर में हृदयधाम वासियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता स्वामी निरंजन बाबा ने की। बैठक में सत्संग की विधि-व्यवस्था और रूपरेखा की समीक्षा की गई। संतसंग 18, 19 एवं 20 फरवरी को होगा। बैठक में मुख्य रूप से तीन दिवसीय आयोजन के दौरान दूर-दराज से आने वाले सत्संग प्रेमियों और धर्मगुरुओं के आवासन, भोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से अगामी निर्णायक बैठक सात फरवरी को तय की गई है। तीन दिनों तक चलने वाले इस आध्यात्मिक समागम में प्रतिदिन दो सत्रों में कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.