किशनगंज, फरवरी 21 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर प्रखंड के महेशबथना में शुक्रवार से तीन दिवसीय संकीर्तन सह अष्टजाम का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। इस धार्मिक महोत्सव में भक्तों की लगातार भीड़ जुट रही है, जो क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रही है। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक कलश यात्रा से हुई, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शुक्रवार सुबह महिलाओं ने कार्यक्रम स्थल से महानंदा नदी के तट पर जाकर पवित्र जल संग्रह किया। कलश यात्रा के बाद जल लेकर वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचीं, जहां संकीर्तन और अष्टजाम की शुरुआत हुई। इस दौरान भजन-कीर्तन की मधुर धुनों ने पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी इलाकों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिले के विभिन्न हिस्सों के अलावा बाहर से आईं जतरा पार्टियों द्वारा भी निरंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.