सहारनपुर, अप्रैल 6 -- देवबंद, संवाददाता। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से शिक्षक नगर स्थित मंदिर परिसर में तीन दिवसीय श्री हरि कथा का आयोजन रविवार को प्रारंभ हुआ। इस दौरान कथावाचकों ने भक्तजनों को श्री हरि कृपा के दिव्य प्रसंगों का श्रवण कराया। श्री हरि कथा में संस्थान के संस्थापक आशुतोष महाराज की शिष्याएं साध्वी अंबालिका भारती, पूजा भारीत और सोमप्रभा भारती ने भक्त ध्रुव के जीवन का अत्यंत प्रेरणादायक वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि किस प्रकार बालक ध्रुव ने विपरीत परिस्थितियों में भी अटूट विश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ कठोर तपस्या की। उन्होंने कहा कि उनकी निष्कपट भक्ति और समर्पण से प्रसन्न होकर भगवान श्री हरि ने उन्हें दर्शन दिए और अमर ध्रुव पद प्रदान किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को समझाते हुए कहा कि सच्ची भक्ति में उम्र या परिस्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.