मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर स्थित श्री सालासर हनुमान मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय 53वें श्री हनुमान वार्षिक जन्मोत्सव का समापन गुरुवार को हो गया। 41 घंटे का अखंड अनुष्ठान भी पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। सुबह बाबा को छप्पन भोग लगाया गया।शाम में बनारस से आए पंडितों द्वारा बाबा की महाआरती की गयी। संदीप मनोज एंड पार्टी के भजन कार्यक्रम के बाद आयोजन का समापन हुआ। आयोजन को सफल बनाने में मनोहर केजरीवाल, राजेश बंका, मयंक अग्रवाल और श्याम सुंदर भरतीया सक्रिय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...