संभल, अप्रैल 6 -- श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्री बालाजी महोत्सव का समापन संकट मोचन महायज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने महायज्ञ में आहुति देकर श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत राजकुमार त्रिपाठी एवं मेहंदीपुर बालाजी के पंडित सोनू एवं अखिलेश पंडित द्वारा विधिवत यज्ञ संपन्न कराया गया तथा भव्य आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समिति की संस्थापिका रेनू राघव एवं उपमहंत आकाश राघव ने सभी साधु-संतों, श्रद्धालुओं एवं सहयोग कर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस दौरान सतवंत राणा, दीपक, यशवर्धन, हर्षवर्धन, अभिषेक, यश, तेजिंदर गुप्ता, दीपांशु, देवेंद्र, बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.