मथुरा, सितम्बर 7 -- श्री कृष्ण नेशनल आर्ट वर्कशॉप में नामचीन चित्रकारों द्वारा योगेश्वर कृष्ण की लीलाओं को अपनी जादुई तुलिकाओं से कैनवास पर उकेरा जायेगा। उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद द्वारा 7, 8 और 9 सितंबर को आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव के तहत इस त्रिदिवसीय आर्ट वर्कशॉप का आयोजन सोमवार से गीता शोध संस्थान में किया जायेगा। गीता शोध संस्थान के समन्वयक चन्द्रप्रताप सिंह सिकरवार ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण के 5253 वें जन्मोत्सव को यादगार बनाने के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा विविध आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जन्माष्टमी के बाद तीन दिनों के चित्रकला शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Champawat News: कुमाउनी महिला क्लब ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जिसमें देश भर के बीस राज्यो के ख्याति अर्जित चित्रकार रंगो का जा...