प्रयागराज, सितम्बर 30 -- डीएम मनीष कुमार वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग समेत संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। संगम सभागार में बैठक में उन्होंने कहा कि छह, सात व आठ अक्तूबर को कर्मचारी राज्य बीमा निगम हॉस्पिटल कैंपस, पीपीजीसीएल मेजा तथा इफको फूलपुर में शिविर आयोजित होंगे। इनमें औद्योगिक एवं निर्माण श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण, ओपीडी, चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जांच की जाएगी। साथ ही श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी, श्रमिकों का पंजीकरण व नवीनीकरण तथा योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह भी मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: अयोध्या 13

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...